प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर का एक्शन 25000 का इनामी राशिद दुर्रानी गिरफ्तार
प्रयागराज : करेली मे हुई इरफ़ान गद्दी की हत्या के मुख्य आरोपी 25 हज़ार के इनामी राशिद दुर्रानी क़ो करेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं , हत्या के बाद से फरार दुर्रानी की तलाश मे पुलिस काफी दिनों से दबिश पर दबिश दे रही थी लेकिन दुर्रानी अंडर ग्राउंड हो गया सा हो गया था,राशिद दुर्रानी क़ो पकड़ना काफ़ी मुश्किल सा हो गया था, क्योंकि वो न तो फोन यूज़ करता था न ही कोई सोशल मीडिया ACCOUNT, राशिद क़ो पकड़ने के लिए पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने DCP सिटी मनीष कुमार शांडिल्य क़ो ये ज़िम्मेदारी दीं और जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था जिसके बाद DCP ने करेली थाने के प्रभारी आशीष सिंह क़ो दुर्रानी क़ो पकड़ने का टास्क दिया, थाना प्रभारी ने दुर्रानी की तलाश मे दिन रात एक कर दिया, देर रात सटीक सूचना पर करेली पुलिस ने दुर्रानी क़ो सैदपुर के पास से घेर कर आखिर कार पकड़ा ही लिया, पूछ ताछ मे दुर्रानी ने कई अपने भाई आसिफ से जुड़े राज़ खोले है जिस पर पुलिस कार्यवाही कर रही हैं। जल्द वो भी खुलासा होगा।
रिपोर्टर : जाबिर अली

No Previous Comments found.