हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी
प्रयागराज : पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज व पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट प्रयागराज तथा अपर पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज महोदय के पर्यवेक्षण में थाना जार्जटाउन पुलिस द्वारा अल्लापुर क्षेत्र में दिनांक-26.07.2025 की रात्रि में हुई हिस्ट्रीशीटर साजन मेहतर की सनसनीखेज तरीके से हुई नृशन्श हत्या के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-196/2025 धारा 191(2)/ 191(3)/190/115(2)/103(1)/109(1)/61(2) बी0एन0एस0 व 3(2)V SC/ST Act. से सम्बन्धित काफी समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों 1. सिकन्दर पासी पुत्र शम्भू निवासीगण म0नं0-335/63 पूरा दलेल अल्लापुर थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज, 2.गोलू पासी पुत्र गुलाब पासी निवासी पूरा पड़ाईन बाकड़गंज थाना दारागंज जनपद प्रयागराज, 3. सुधीर पासी पुत्र स्व0 ओम प्रकाश भारतीया निवासी सेवईत थाना सोरांव जनपद प्रयागराज हाल पता शम्भू के मकान में हैजा अस्पताल अल्लापुर थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज, 4. गुड्डू पासी उर्फ अजय कुमार पुत्र शम्भू लाल निवासी हैजा अस्पताल अल्लापुर थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज व 5. मान सिंह उर्फ गूगे पुत्र स्व0 मदन लाल भारतीय निवासी म0नं0-63 अल्लापुर (हैजा अस्पताल के पीछे) थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे हैं, की गिरफ्तारी/माननीय न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु माननीय न्यायालय से निर्गत उद्घोषणा आदेश (धारा 84 बी0एन0एस0एस0) के तामिला के क्रम में उपरोक्त अभियुक्तों के मिलने वाले सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी, अभियुक्तों के दस्तेयाब न होने के कारण उनके घरों के मुख्य द्वार पर मा0 न्यायालय के उद्घोषणा आदेश (धारा 84 बी0एन0एस0एस0) की प्रति चस्पा कराते हुए सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार के क्रम में मुनादी करायी गयी।.फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों का विवरण- 1. सिकन्दर पासी पुत्र शम्भू निवासीगण म0नं0-335/63 पूरा दलेल अल्लापुर थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज।2. गोलू पासी पुत्र गुलाब पासी निवासी पूरा पड़ाईन बाकड़गंज थाना दारागंज जनपद प्रयागराज। 3. सुधीर पासी पुत्र स्व0 ओम प्रकाश भारतीया निवासी सेवईत थाना सोरांव प्रयागराज हाल पता शम्भू के मकान में हैजा अस्पताल अल्लापुर थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज। 4. गुड्डू पासी उर्फ अजय कुमार पुत्र शम्भू लाल निवासी हैजा अस्पताल अल्लापुर थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज। 5. मान सिंह उर्फ गूगे पुत्र स्व0 मदन लाल भारतीय निवासी म0नं0-63 अल्लापुर (हैजा अस्पताल के पीछे) थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज।6. जे0के0 पासी उर्फ अजय भारतीया पुत्र गुलाब भारतीया निवासी बाकड़गंज थाना दारागंज जनपद प्रयागराज। 7. विशाल उर्फ केतुल केशरवानी पुत्र स्व0 केदार निवासी अल्लापुर थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज। सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-196/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/103(1)/109(1)/61(2) बी0एन0एस0 व 3(2)V SC/ST Act. थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज। मुनादी कराने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1. श्री विमल किशोर मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 योगेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी अल्लापुर, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. उ0नि0 अश्वनी कुमार, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 सुरेन्द्र कुमार, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज।
रिपोर्टर : जाबिर अली


No Previous Comments found.