प्रयागराज विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, झूसी क्षेत्र में 6 अवैध निर्माण सील
प्रयागराज : प्रयागराज विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, झूसी क्षेत्र में 6 अवैध निर्माण सील प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने झूसी इलाके में चल रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 6 निर्माणों को सील कर दिया है। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पाया कि ये निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के खिलाफ बनाए जा रहे थे। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया और उन्हें सील कर दिया गया।
यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर प्रशासन अब तेजी से सख्त रुख अपना रहा है। बिना अनुमति निर्माण न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि भविष्य में बुनियादी ढांचे और सुरक्षा के लिए भी जोखिम पैदा करता है।
रिपोर्टर : जाबिर अली


No Previous Comments found.