पं० राजीव कान्त मिश्र की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन

प्रयागराज - गुलाब पत्ती इण्टरमीडियेट कालेज अकोढ़ा, सोनार का तारा में विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक रहे स्व० पं० राजीव कान्त मिश्र की पुण्यतिथि मनायी गयी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबन्धक श्रीमती नीलम मिश्रा रहीं और विशिष्ट अतिथि श्रीमती पुष्पा शुक्ला रहीं। संचालन प्रधानाचार्य राजेश शुक्ल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ प्रयागराज के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं उरुवा विकास खण्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक उदार समाजसेवी के रुप में पं० राजीव कान्त मिश्र सदैव याद किये जायेंगे। उन्होंने गुलाब पत्ती इण्टरमीडियेट कालेज एवं पं० देवी प्रसाद मिश्र जूनियर हाई स्कूल के रुप में एक ऐसी शिक्षा संस्थानों की स्थापना की है, जो बच्चों के लिये उत्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। सर्वप्रथम प्रबन्धक नीलम मिश्रा सहित मौके पर उपस्थित लोगों ने पं० राजीव कान्त मिश्र की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थनाएँ की। प्रधानाचार्य राजेश शुक्ल ने पं० राजीव कान्त मिश्र के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रबन्धक श्रीमती नीलम मिश्रा की ओर से गरीब और विधवा महिलाओं को साड़ी भेंट की गयी। इस अवसर पर विजय कान्त मिश्र, वैष्णवी मिश्रा, पुष्पा शुक्ला, अमरीश मिश्रा, श्रेयस शुक्ला, अंजू मिश्रा, योगेन्द्र पाण्डेय, इन्द्रजीत पटेल, संदीप सिंह, सुधा मिश्रा, इन्दू पाण्डेय, दिनेश शुक्ला सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - बुद्धसेन वर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.