अरैल के पुराने पक्के घाट पर भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया

प्रयागराज : ज्येष्ठ मास में सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से कार्यक्रम अधिकारी शशिकांत पांडेय के नेतृत्व में  दिनांक - 10.05.2026 को अरैल के पुराने पक्के घाट पर भव्य स्वच्छता अभियान चलाया गया। 

जिसमें अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अश्वनी कुमार त्रिपाठी (हाईकोर्ट एडवोकेट) शामिल हुए और उन्होंने कहा कि मां गंगा के तट पर लोग आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। वहीं पर कुछ लोग गंदगी फैला कर चले जाते हैं जो कि अच्छा नहीं है।

एडवोकेट नवनीत शुक्ला का आज आगमन हुआ, जिन्होंने संस्था सरस्वती परिवार की सराहना करते हुए कहा,  कि लोग जैसे अपना घर साफ सुथरा रखते हैं , उसी प्रकार से मां गंगा के तट एवं आंचल को भी साफ सुथरा रखने में आगे आए।

स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सर्वश्री कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय ,सुनील मिश्रा,धीरज यादव सहदेव चौरसिया, सुनील कुशवाहा, समाजसेवी देवेंद्र तिवारी,संदीप केसरवानी, ऋषि दीक्षित,एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, विकास मिश्रा, डॉ सुनीता विश्वकर्मा,अलका विश्वकर्मा ,पुष्पेंद्र प्रताप, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, धीरज रजवानी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र कुमार द्विवेदी, विनोद गुरानी, नीरज पांडेय, धीरेंद्र तिवारी आर एस एस, उज्जवल यादव आर्यन यादव तुलसी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : डीके मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.