“आध्यात्म, विकास और जनशक्ति का संगम — विकसित उत्तर प्रदेश, श्रेष्ठ प्रयागराज

प्रयागराज : आज आचार्य हरि कृष्ण शुक्ला गुरु जी ने राष्ट्रचेतना के प्रखर प्रहरी, भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के समर्पित संवाहक, ग्राम्य भारत की आत्मा से जुड़े कर्मशील जननायक, संगठन एवं राष्ट्रसेवा की तपःपूत परंपरा के दृढ़ हस्ताक्षर तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

यह भेंट केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्रधर्म, समाजचिंतन और लोककल्याण की भावना से ओतप्रोत एक प्रेरणास्पद संवाद सिद्ध हुई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एवं प्रयागराज मंडल की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर गंभीर एवं सारगर्भित विमर्श हुआ।
गुरुदेव ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि जब राष्ट्रहित सर्वोपरि भावना के साथ शासन व्यवस्था, समाजशक्ति और युवाशक्ति समन्वित होकर कार्य करती है, तभी एक सशक्त, आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक रूप से जागृत भारत का निर्माण संभव होता है।

उन्होंने प्रयागराज की आध्यात्मिक गरिमा, शिक्षा, रोजगार, कृषि, उद्योग, युवा नेतृत्व एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज केवल विकास की भूमि नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और जनआकांक्षाओं के नवजागरण का केंद्र बन रहा है।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का सरल व्यक्तित्व, संगठननिष्ठ जीवन, संघर्षशील कार्यशैली एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण आज करोड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्तंभ है। जनमानस के बीच उनकी स्वीकार्यता एक ऐसे कर्मयोगी नेतृत्व के रूप में है, जिसने सदैव अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को अपना ध्येय माना।
इस आत्मीय भेंट में विकसित उत्तर प्रदेश, समृद्ध प्रयागराज एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सशक्त भविष्य को लेकर सकारात्मक एवं दूरदर्शी चिंतन का अद्भुत समागम देखने को मिला।

रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.