महंगाई, बेरोजगारी और लोकतंत्र के भविष्य पर हुई गहन चर्चा

​प्रयागराज - शहर के कॉफी हाउस में पीडीए के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच राजनैतिक विचार विमर्श हुआ। जिसमें स्थानीय राजनीति से लेकर राष्ट्रीय स्तर के ज्वलंत मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष इफ्तिखार हुसैन,इरशाद उल्ला,सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर,तारिक खान,जैद एडवोकेट,शम्स तबरेज,फहीम खान, जितेश मिश्रा,अंबिका यादव,वजीर खान और सैयद मोहम्मद हामिद सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जनता के अधिकारों और लोकतंत्र के विभिन्न पहलुओं पर की गई टिप्पणियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर जोर दिया। ​नेताओं ने देश में व्याप्त बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और चिकित्सा की गिरती व्यवस्था और भुखमरी जैसी गंभीर समस्याओं पर चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है ताकि आम नागरिक को राहत मिल सके और देश को विकास की सही दिशा में ले जाया जा सके। बैठक में सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि देश की मौजूदा परिस्थितियों के खिलाफ आने वाले समय में जन-जागरूकता अभियान तेज किया जायेगा।

रिपोर्टर - जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.