गंगानगर जोन के मऊआइमा थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद

प्रयागराज : प्रयागराज के गंगानगर जोन के मऊआइमा थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने मुम्बई से लौटे अपने दूसरे भाई फर्नीचर कारोबारी संतोष विश्वकर्मा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। यह घटना कहली बादलपुर गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने गुस्से में आकर दूसरे भाई संतोष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे संतोष की मौत हो गई उसकी पत्नी भी घायल हैं।

रिपोर्टर : जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.