स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में वकीलों और डॉक्टरों के बीच विवाद
प्रयागराज : स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में वकीलों और डॉक्टरों के बीच हुए विवाद के बाद अस्पताल प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए 20 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है। जांच पूरी होने तक सभी डॉक्टर सस्पेंड रहेंगे। बताया जा रहा है कि घायल महिला अधिवक्ता के इलाज को लेकर शुरू हुआ था विवाद, देखते ही देखते मारपीट और हंगामे में बदल गया।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। प्रयागराज मंडल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों पर एक साथ कार्रवाई हुई है।
रिपोर्टर : जाबिर अली


No Previous Comments found.