गंगा दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया

प्रयागराज :  ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष के दशमी तिथि को परम तपस्वी भागीरथ के कठोर तप के कारण मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई, जिसको आज गंगा दशहरा पर्व को पृथ्वीवासी धूमधाम से मनाते हैं

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष दिनांक - 26.05.2026 को गंगा दशहरा पर्व पर "सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के सौजन्य से" नये पक्के घाट (सेल्फी प्वाइंट पर)  शरबत का भव्य भंडारा का आयोजन किया गया।
जिसमें गंगा में स्नान करने वाले स्नानार्थियों, दर्शनार्थियों एवं राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया।

कार्यक्रम में सर्वश्री कुंवर जी तिवारी, मनीष पाण्डेय, सहदेव चौरसिया, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, ऋषि दीक्षित, शशिकांत पांडेय ,इंदु प्रकाश सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव,धीरज राजवानी ,बिनोद गुरानी, डॉ. संगम लाल विश्वकर्मा , डॉ सुनीता विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, अल्का विश्वकर्मा,नीरज पांडेय,संदीप केसरवानी,विवेक दुबे,ऋषभ पाण्डेय,प्रवीण तिवारी, धीरज निषाद, तुलसी तिवारी, कार्तिकेय तिवारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : डीके मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.