प्रयागराज नैनी के अरैल घाट में गंगा दशहरा के अवसर पर हुई भव्य आरती
प्रयागराज : मां गंगा के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर सेल्फी प्वाइंट परमार्थ घाट पर हुई मां गंगा की भव्य आरती कार्यक्रम की शुरुआत प्रयागराज के गायक आशीष शर्मा के सुमधुर भजनों से हुई। यह प्रयागराज है जैसे गीतों से श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। मुख्य अतिथि के तौर पर किन्नर अखाड़े की कौशल्या नंद गिरी रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जया मोहन दिनेश यादव, वायरल बाबा, फलाहारी आश्रम के गुरु जी, ने सबको अंग वस्त्र पहनकर रुद्राक्ष की माला भेंट की ,कार्यक्रम में मां शारदा संगीत समिति के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकी मां गंगा का"दृश्य एवं आश्रम के बच्चों के द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम के संचालन करता पुष्पेंद्र सिंह शालिनी परिहार के हाथों अतिथियों का सम्मान किया गया कार्यक्रम में पत्रकार विकास काउंसिल भारत के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा विशेष अतिथियों को बेलपत्र का वृक्ष अधिकमास को देखते हुए वितरण किया गया सभी मातृ शक्तियों को कार्यक्रम में मां गंगा की भव्य आरती की छठ चारों ओर भाव विभोर कर रही थी। जिसे बटुक कन्याओं के द्वारा की गई। कार्यक्रम का समापन अभिमन्यु मिश्र ने किया।
रिपोर्टर : बबीता शर्मा

No Previous Comments found.