मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानाचार्य ने चखा अस्पताल का खाना
प्रयागराज : मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. वर्मा ने रविवार को अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं मरीजों के लिए तैयार भोजन का स्वाद चखकर उसकी गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण स्तर का परीक्षण किया।
निरीक्षण के समय उप प्रधानाचार्य डॉ. मोहित जैन, मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र शुक्ला, डॉ अभिषेक प्रताप सिंह, डॉ.अनिल सिंह, डॉ.सूर्यकांत ओझा,डॉ. अमित सिंह, मुख्य आहार विशेषज्ञ कौशन जहां तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : डीके मिश्रा
No Previous Comments found.