यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026: डीएम और अपर पुलिस आयुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा ने परीक्षा के द्वितीय दिवस पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा प्रबंध, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने परीक्षा की शुचिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
रिपोर्टर : डीके मिश्र
No Previous Comments found.