जागृति शुक्ला मौत प्रकरण: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायिक जांच के दिए आदेश, रिटायर्ड जस्टिस अरुण टंडन करेंगे जांच

प्रयागराज : अधिवक्ता जागृति शुक्ला मौत प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश पारित किया है। कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस अरुण टंडन की अध्यक्षता में न्यायिक जांच कराने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने डॉक्टरों को हड़ताल समाप्त करने और उनकी गिरफ्तारी न होने का आश्वासन दिया। वहीं अधिवक्ताओं को भी हड़ताल और चक्का जाम से दूर रहने की सलाह दी गई है। मामले में दाखिल दोनों जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई हुई। कोर्ट ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए 27 जुलाई को अगली सुनवाई की तारीख तय की है।

रिपोर्टर : डीके मिश्र 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.