बीजेपी पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल
प्रयागराज : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष मो. शरीफ ने कुछ लोगों पर रास्ते में गाड़ी रोककर मारपीट, धमकी देने और रुपये छीनने का आरोप लगाया है। मो. शरीफ के अनुसार 9 जून को वह प्रयागराज से अपने पैतृक गांव नरसिंहगढ़ (थाना रानीगंज) जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली, हाथापाई की तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे 5 हजार रुपये भी ले लिए गए।
मो. शरीफ का कहना है कि आरोपी द्वारा गांव तस्करी की जाती है और इसका संज्ञान मुझे गांव द्वारा हुआ और जिससे उसे खतरा मुझे महसूस हुआ कि मैं उसका काम रुकवा दूंगा क्योंकि वह पार्टी की मनसा के विपरीत काम कर रहा था जिसको लेकर वह पीछे-पीछे गांव तक पहुंचे और हूटर बजाते हुए उत्पात मचाया। उन्होंने मामले की शिकायत मऊआइमा पुलिस को तहरीर देकर की है। पीड़ित का आरोप है कि सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां प्रसारित की जा रही हैं।
तहरीर में असलम निवासी नरसिंहगढ़ (थाना रानीगंज) सहित अन्य लोगों का नाम लिया गया है। मो. शरीफ ने आरोप लगाया कि असलम पर गौ तस्करी का मामला दर्ज है और कुछ आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर : बबिता शर्मा
No Previous Comments found.