12 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आदियोगेश्वर टीम द्वारा शहर में योग अभ्यास कराया गया
प्रयागराज : 21जून 2026 को 12 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आदियोगेश्वर टीम द्वारा शहर में योग अभ्यास कराया गया, अशोक नगर स्थित शाई मंदिर के प्रांगण में प्रातः 6 से 7 एवं हिन्दुस्तान मीडिया के साथ संयुक्त रुप से कटरा राम वाटिका में योग कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें आदियोगेश्वर की योग गुरु डॉ दीप्ति योगेश्वर ने योग अभ्यास कराया एवं योग के लाभ के विषय में जानकारी दी, इस मौके पर डॉ दीप्ति योगेश्वर को सम्मानित किया गया, आदियोगेश्वर के डॉ आनन्द पाण्डेय ने बताया की हमारी योग की आनलाईन एवं आफलाइन कक्षाएं चलायी जाती हैं जिसमें पंजीकृत होकर सैकड़ों की संख्या में लोग लाभ ले रहें हैं, योग के माध्यम से डॉ दीप्ति योगेश्वर द्वारा कई रोगो का ईलाज किया गया है, अतः आप सभी भी योग से जुड़ कर इसका लाभ लें, कार्यक्रम में आदियोगेश्वर टीम में प्रवीन, मनीष रोहित,रनुज, ने अन्य ने योग प्रदर्शन किया,अन्य में शंखनाद और शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन किया गया।
रिपोर्टर : डीके मिश्रा
No Previous Comments found.