द टैक्स बार एसोसिएशन रजिस्टर्ड का चुनाव सफलता पूर्वक हुआ संपन्न

प्रयागराज : प्रयागराज के सिविल लाइन स्थित राज्य का कार्यालय के अधिवक्ता कक्ष में संपन्न हुआ चुनाव, यह जानकारी दी अधिकारी एस के योगेश्वर एवं सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में शैलेश गोयल ने चुनाव प्रक्रिया का संपादन करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराया गया। वर्तमान अध्यक्ष देवब्रत आर्य एडवोकेट एवं महासचिव अरुण कुमार केसरवानी एडवोकेट द्वारा जारी किया गया। अध्यक्ष के रूप में सुशील कुमार अग्रवाल निर्वाचित हुए, महासचिव चंद्र केसरवानी ने राजेश मिश्रा को पराजित करते हुए महासचिव के पद पर विजय प्राप्त की, वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर चुन्नीलाल विश्वकर्मा ने अरुण कुमार मिश्रा को पराजित करते हुए विजय प्राप्त की,  उपाध्यक्ष जूनियर के रूप में मोहम्मद फैसल अफजल निर्वाचित किए गए, कोषाध्यक्ष के रूप में रमाशंकर मिश्रा जी संयुक्त मंत्री शिव प्रसाद एवं सौरभ मिश्रा तथा वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्यारेलाल गुप्ता, विपिन कुमार सिंह एवं तौसिफ ज़ैदी निर्वाचित घोषित किए गए। जूनियर कार्यकारी सदस्य के रूप में  पंकज केसरी जेपी त्रिपाठी, उत्तम पाठक, एवं प्रकाशन मंत्री के रूप में विजय कुमार यादव, निर्वाचित घोषित किए गए। सभी निर्वाचित पदाधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं द टैक्स बार एसोसिएशन ने  दी ऐतिहासिक चुनाव पूरे हर्षोल्लास के साथ चुनाव अधिकारी  एस के योगेश्वर एवं सहायक चुनाव अधिकारी शैलेश गोयल के द्वारा उनके नेतृत्व में संपादित किया गया। चुनाव प्रक्रिया में संघ के समस्त वरिष्ठ सदस्य गण एवं युवा अधिवक्ता  का भरपूर सहयोग बना रहा। 

रिपोर्टर : जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.