नांदी फाउंडेशन के सहयोग से जन शिक्षण संस्थान,नैनी में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला सम्पन्न

नैनी (प्रयागराज) : जन शिक्षण संस्थान, नैनी में नांदी फाउंडेशन के सहयोग से व्यक्तित्व विकास (Personality Development) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, प्रभावी संचार कौशल,नेतृत्व क्षमता तथा रोजगारोन्मुखी व्यक्तित्व का विकास करना था।

कार्यक्रम में प्रशिक्षक समीर खोखर ने प्रतिभागियों को व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच, प्रभावी संचार, टीमवर्क, समय प्रबंधन तथा साक्षात्कार की तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जन शिक्षण संस्थान की अनुदेशिका जूही सक्सेना ने व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण युवाओं के कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जन शिक्षण संस्थान की निदेशिका प्रियंका सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगार के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। अंत में नांदी फाउंडेशन, जन शिक्षण संस्थान तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर : बबिता शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.