प्रदीप सरोज के द्वारा भव्य वीरांगना उदा देवी पासी जयंती समारोह आयोजित की गई
प्रयागराज : समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गंगापार प्रयागराज के बहादुरपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार सरोज द्वारा मंडौर जगतपुर हनुमानगंज बहादुरपुर में भव्य वीरांगना उदा देवी पासी जयंती समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पुष्पेंद्र सरोज सांसद कौशांबी, मुख्य अतिथि चंद्रशेखर चौधरी प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश एवं डॉo रागिनी सोनकर विधायक मछलीशहर जौनपुर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई।प्रदीप कुमार सरोज द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया, क्षेत्र की जनता हजारों संख्या में मौजूद रही।कार्यक्रम में प्रयागराज के समाजवादी पार्टी के विधायकगण, पूर्व विधायकगण, पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रत्याशी मौजूद रहे। एवं पार्टी के सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से कमलेश कुमार सरोज, पिंटू वर्मा जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ गंगापार, विजय यादव फूलपुर विधानसभा उपाध्यक्ष मौजूद रहे। क्षेत्र की जनता ने कार्यक्रम के लिए आयोजक की तारीफ किया एवं आशीर्वाद दिया।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.