प्रभाकर शुक्ला ने संभाली सिरसा चौकी की कमान

प्रयागराज : मेजा पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ला ने सिरसा पुलिस चौकी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।
प्रभाकर शुक्ला ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति को पूरी गंभीरता से लागू किया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। चौकी पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनकर निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय नागरिकों तथा पुलिस कर्मियों ने प्रभाकर शुक्ला का स्वागत करते हुए उनसे क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई। लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सिरसा चौकी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को त्वरित न्याय और सुरक्षा का बेहतर वातावरण मिलेगा।

रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.