रानी मंडी व बैदन टोला में सालाना मजलिस-नवाब नन्हे की कोठी से निकाला गया, जुलूस ए आबिद ए बीमार
प्रयागराज : चौथे इमाम जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शहादत पर प्रयागराज के रानी मंडी स्थित नवाब नन्हे की कोठी से जुलूस ए आबिद ए बीमार निकाला गया।अमजद अली पप्पू की सरपरस्ती में निकाले गए जुलूस में अन्जुमन शब्बीरीया रानी मंडी , अन्जुमन हैदरी दरीयाबाद , अन्जुमन हुसैनिया रजिस्टर्ड दरियाबाद, अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार , अन्जुमन अब्बासिया रानी मंडी के नौहाख्वानों ने पुरदर्द नौहा पढ़ते हुए जुलूस को इमामबाड़ा मीर हुसैनी पर पहुंच कर सम्पन्न कराया। जुलूस से पूर्व खतीब ए अहलेबैत हसन अली ने ग़मगीन मसायब पढ़े। जुलूस के सरपरस्त मुख्तार हुसैन भैय्यू , सेक्रेटरी ज़फ़र अब्बास रिजवी कौनैन ,जनरल सेक्रेटरी मुज़फ्फर अब्बास नजमी ,सद्र सलमान हैदर व डॉ हसन काज़मी ,नायब सद्र शाहिद अब्बास रिजवी ,अमजद अली पप्पू ,असद अली , अब्बास अली ,आबिद अली ,अकबर अली ने जुलूस को सम्पन्न कराने में सहयोग किया। जुलूस में शबीहे ताबूत व ज़ुलजनाह की शबीह भी साथ साथ रही जिस पर अक़ीदतमंदों ने फूल माला चढ़ा कर बोसा लिया और मन्नते व मुरादें मांगी। वहीं रानी मंडी इमामबाड़ा सावर्गी हुसैन अब्बास रिजवी (कल्लू भाई)में अब्बास गुड्डू की ओर से सालाना मजलिस ए तरहीम में शफक़त अब्बास पाशा के संचालन में रज़ा इस्माइल सफवी ने सोज़ख्वानी की तो मौलाना सैय्यद जौहर अब्बास ने शहादत का मार्मिक अन्दाज़ में वर्णन किया, बाबर नदीम ने ताज़ियती नज़्म पेश की तो इमाम हुसैन के चाहने वालों की आंखें भर आईं। अन्जुमन मुहाफिज़े अज़ा क़दीम के नौहाख्वान ग़ुलाम अब्बास नकवी व अन्य लोगों ने ग़मगीन नौहा पढ़ा।
रिपोर्टर : जाबिर अली
No Previous Comments found.