सिरसा नगर पंचायत में अवैध नियुक्ति का मामला सभासद राना सेठ ने एसडीएम मेजा को सौप विज्ञापन

प्रयागराज : मेजा मे भाजपा नेता और सभासद राना सेठ ने उप जिलाधिकारी एसडीएम मेजा को एक ज्ञापन सोपा यह ज्ञापन सिरसा नगर पंचायत में एक बाबू की कथित अवैध नियुक्ति के संबंध में था ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पंचायत सिरसा में बाबू के पद पर कार्यरत इश्तियाक अली की नियुक्तियां अवैध और गैरकानूनी है राना सेठ ने इश्तियाक अली को भ्रष्ट और बेईमान कर्मचारी बताया राना सेठ के अनुसार उन्होंने पहले भी इस कर्मचारी का स्थानांतरण करवा दिया था हालांकि कोई सफेदपोस लोग जो उसके साथ मिलकर सिरसा के विकास कार्यों का पैसा खाते हैं वह उसके स्थानांतरण को रोकने का भरसक प्रयास कर रहे हैं उप जिलाधिकारी मेजा ने राना सेठ को मामले की जांच का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि यदि आरोप सत्य पाए गए तो इश्तियाक  अली के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी सभासद राना सेठ ने अनुरोध किया की  जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सिरसा के आम जनमानस के साथ सड़क पर उतरेंगे और कई काले चिट्ठी सामने लाएंगे।रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.