मैं पतित पावनी गंगा रखो तुम मेरा मान,छोड़कर गुणगान मेरा चलाओ तुम स्वच्छता अभियान
प्रयागराज : सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज द्वारा दिनांक - 12.07.2026 रविवार को अरैल के नए पक्के घाट पर भव्य स्वच्छता अभियान कार्यक्रम अधिकारी सहदेव चौरसिया के नेतृत्व में चलाया गया। गंगा किनारे की फैली हुई गंदगी को साफ सुथरा किया गया। आम जनमानस से गंगा माँ में गंदगी ना फैलाए और फूल माला ना फेंकने की अपील भी की गई।
सरस्वती पदाधिकारी मनीष पांडेय ने कहा कि मां गंगा के तट पर लोग बियर की बोतल, पालीथीन, शीशे युक्त फोटो आदि फेंक देते हैं,जो कि बहुत ही नींदनीय कार्य हैं। आमजन मानस से यही विनम्र अपील है, कि आस्था के पावन पवित्र स्थल पर स्वच्छता बनाएं रखना हम सभी का मूलकर्तव्य है।
कार्यक्रम में सर्वश्री कुंवर जी तिवारी, विकास मिश्रा,धीरज यादव,ऋषि दीक्षित,एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव, एडवोकेट सुनील कुशवाहा,डां.एस.बी.यादव,ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विनोद गुरानी,सुनील मिश्रा,शशिकांत पांडेय, इंदु प्रकाश सिंह,कपूर चंद्र केसरवानी, संदीप केसरवानी,कार्तिकेय तिवारी,निर्मल कुशवाहा,तुलसी तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : डीके मिश्रा
No Previous Comments found.