वैश्य बाहुल्य विधानसभा दक्षिणी वाराणसी से रमाकांत जायसवाल चुनाव लड़ेंगे
प्रयागराज - अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत जायसवाल की अध्यक्षता मे वाराणसी के चंद्रमौली अतिथि गृह विशेश्वरगंज वाराणसी में बैठक हुई बैठक का संचालन अखिलेश जायसवाल ने किया|
बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि बैठक मे बड़े बुजुर्गों एवं स्वजाति भाईयो ने नई पीढ़ी के युवाओं एवं महिलाओं को विधान सभा एवं लोकसभा का चुनाव लड़ाने की मुहिम चलाई है उसी कडी़ मे वाराणसी जिले के 389 शहर दक्षिणी विधान सभा से रमाकांत जायसवाल को स्वजाति एवं वैश्य बन्धुओं की सर्वसम्मति समर्थन से प्रत्याशी घोषित किया है महासभा का भी समर्थन है इस बैठक के माध्यम से यह भी बतना चाहता हूं कि वैश्य बाहुल्य सीटों महासभा का कोई भी पदाधिकारी विधान सभा का चुनाव लड़ेगा महासभा उनका भी तन-मन-धन से समर्थन करेगा जायसवाल ने यह भी कहा कि जो भी राजनैतिक दल अपने अपने दलो से वैश्य बाहुल्य 90 सीटों पर वैश्य बन्धुओं को टिकटें देगा उस दल को महासभा समर्थन देगा| बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी पूर्वांचल उत्तर प्रदेश डा.संजय जायसवाल ने कहा कि शीघ्र ही पूर्वांचल से अन्य वैश्य समाज के प्रत्याशी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं उनके नामों की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी | बैठक को संबोधित करते हुए जायसवाल समाज के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी जायसवाल ने कहा कि महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों में दौड़ा करके समाज के लोग को राजनीतिक रूप से जागृत कर रहा है आज उसी कड़ी में बनारस जिले के सपा के भावी प्रत्याशी रमाकांत जायसवाल को सपा का टिकट दिलाने का भी प्रयास करूंगा | बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने कहा कि महासभा के लोगों की पहल पर गोरखपुर जिले के वैश्य बाहुल्य क्षेत्र से ही चुनाव लडूंगा | बैठक को सर्वश्री किशन जायसवाल, जयन्त जायसवाल,रुद्राक्ष जायसवाल,आशीष जायसवाल, एकांत अग्रवाल,गौरव साहू, रजत गुप्ता ने भी सम्बोधित किया उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामाकांत जायसवाल ने बैठक में आए हुए सभी स्वजाति बन्धुओं के प्रति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा सम्पूर्ण वैश्य समाज के लोगो ने मेरे पर विश्वास व्यक्त किया है खरा उतरूंगा |
No Previous Comments found.