सी न्यूज भारत दशक-ए बेमिसाल अवार्ड-2026 से सम्मानित हुए डी.के मिश्र
प्रयागराज : सी न्यूज भारत चैनल के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर होटल ताजमहल लखनऊ में आयोजित सी न्यूज़ भारत कॉन्क्लेव 2026- मुद्दों की महापंचायत कार्यक्रम में प्रयागराज से पत्रकार विकास कॉउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव एवं सी न्यूज़ भारत के स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डी.के मिश्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए "सी न्यूज भारत दशक-ए-बेमिसाल अवार्ड-2026" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान चैनल के एडिटर-इन -चीफ पवन शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर दिया गया।
इस सम्मान पर डी-के मिश्र ने चैनल प्रबंधन एवं एडिटर-इन- चीफ पवन शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता के लिए निरंतर प्रेरित करेगा।
रिपोर्टर : बबिता शर्मा
No Previous Comments found.