राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे पत्रकार विकास काउंसिल के आगरा प्रभारी
प्रयागराज - अरैल नैनी राष्ट्रीय कार्यालय पत्रकार विकास कॉउंसिल भारत के आगरा प्रभारी अधिवक्ता मुकेश कुमार पहुँचे राष्ट्रीय कार्यालय प्रयागराज जहां राष्ट्रीय महासचिव डी.के मिश्र एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह के सानिध्य में अंगवस्त्र एवं बैच लगाकर प्रशस्ति पत्र से भव्य स्वागत किया गया। आपको बताते चलें राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं राष्ट्रीय संरक्षक लखन लाल मिश्र के सहमति से मुकेश कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया। जिसके उपरांत कार्यालय में एवं बैठक करके मुकेश कुमार को कार्यभार सौंप दिया गया। स्वागत समारोह में प्रदेश पूर्वांचल सचिव डॉ अरविंद कुमार.मंडल प्रभारी आशीष मिश्र.बुंदेलखंड प्रदेश प्रभारी अरुणेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - डी.के. मिश्र
No Previous Comments found.