छात्र - छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए मातृशक्ति के गठन का हुआ आयोजन
प्रयागराज : माधव ज्ञान केंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक जनों के बीच से ही। मातृशक्ति का गठन किया गया जिसका उद्देश्य छात्र एवं छात्राओं के अंदर प्रेम स्नेह संस्कार की ऊर्जा का समावेश करना है कार्यक्रम की शुरुआत। स्कूल के बालिकाओं ने अतिथियों को तिलक लगाकर किया तत्पश्चात स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र के द्वारा अतिथियों के साथ पूजा अर्चना एवं दीप प्रजनन का कार्यक्रम संपन्न किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सच्चा आश्रम की प्रोफेसर माधुरी मिश्रा रही, कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ऋचा नारायण राधा शुक्ला रही एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार विकास काउंसिल भारत के प्रदेश अध्यक्ष बबीता शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य के वक्तव्य से हुई जिसमें बताया गया कि आज के इस समाज में बच्चों को माता-पिता के सहयोग की और समय की बहुत ही आवश्यकता है ताकि इस समाज में बच्चे जो दिशाहीन हो रहे हैं उन्हें मां से अच्छा मार्गदर्शन देने वाला और कोई नहीं होता, इसी क्रम में ऋचा नारायण जी ने बताया की मां झांसी की रानी भी है मां अहिल्या देवी भी है जिन्होंने समाज को न्याय दिलाने के लिए अपने ही पुत्र को मृत्युदंड प्रदान किया था, कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें स्कूल की छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन मनु द्विवेदी एवं वंदना सिंग ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम का समापन बबीता जायसवाल ने किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य इस दिशाहीन समाज में भटकते हुए युवाओं को सही मार्गदर्शन करना एवं माता-पिता और बच्चों के बीच की दूरी को कम करना है ताकि बच्चे किसी भी तरह के घटना का शिकार ना हो। कार्यक्रम के अंत में मनु द्विवेदी ने कहा की सभी माता-पिता को अपने बच्चों के साथ मित्रवत बर्ताव करना चाहिए और अपने बच्चों के साथ थोड़ा सा वक्त बिताना चाहिए ताकि एक संस्कारित समाज की स्थापना हो सके।
रिपोर्टर : बबीता शर्मा
No Previous Comments found.