छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

प्रयागराज : छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। 1–15 जुलाई तक चले 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान में 301 स्कूली वाहनों का चालान, 38 वाहन निरुद्ध तथा फिटनेस समाप्त वाहनों पर कार्रवाई की गई। विद्यालयों के बाहर जाम की समस्या के समाधान हेतु संयुक्त निरीक्षण, कार्ययोजना तैयार करने, स्कूल परिसर में ही बच्चों को सुरक्षित चढ़ाने-उतारने, वाहनों की फिटनेस एवं सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रिपोर्टर : डीके मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.