बाहर भी दिखाओ अपने घर के स्वच्छता संस्कार, तभी होगा स्वच्छ भारत का सपना साकार
प्रयागराज : अरैल पुराने पक्के घाट पर सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा धीरज यादव के नेतृत्व में 177वां स्वच्छता अभियान दिनांक -26.07.2026 को चलाया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि संस्थान - सरस्वती परिवार के द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में जैसे - भंडारा, कम्बल वितरण, रक्तदान, गरीबों की मदद और स्वच्छता अभियान आदि सराहनीय कार्य किए जाते हैं।
स्वच्छता जन-जागरूकता अभियान चलाकर तीर्थयात्रियों, स्नानार्थियों, दर्शनार्थियों एवं नाविकों से घाट पर साफ़- सफ़ाई रखने की अपील की गयी, जिससे स्वच्छ भारत का संदेश देश के कोने कोने तक प्रसारित हो सके।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सर्वश्री कुंवर जी तिवारी, मनीष पाण्डेय, सहदेव चौरसिया, ऋषि दीक्षित, सुनील कुशवाहा,एड. आत्म प्रकाश यादव,डां.एस.बी.यादव, नीरज पांडेय,इन्दु प्रकाश सिंह,दीपक दीक्षित,अनुराग मिश्रा, निर्मल कुशवाहा, तुलसी तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : डी.के मिश्र
No Previous Comments found.