जनसेवक राजू भैया ने सेवा संकल्प और जनकल्याण के कार्यों से मेजा में रचा इतिहास

प्रयागराज :  मेजा की मिट्टी आज भी ऐसे जनसेवक पर गर्व करती है, जिसने सेवा को राजनीति नहीं, बल्कि अपना धर्म और कर्म माना है। 

क्षेत्र के चर्चित जनसेवक इन्द्रदेव शुक्ला "राजू भैया" ने हर गरीब, किसान, मजदूर और जरूरतमंद को बिना किसी भेदभाव के सम्मान और अपनापन दिया है। कन्याओं के विवाह से लेकर वृक्षारोपण, नेत्र शिविर, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा और जनकल्याण के अनगिनत कार्यों से उन्होंने सेवा संकल्प का नया इतिहास रचा है।

उल्लेखनीय है कि उनकी सादगी, संवेदनशीलता और संघर्ष मेजा के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन चुकी है। ऐसे कर्मयोगी के प्रति मेजा की जनता का अटूट विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। 

ऐसे जनसेवक राजू भैया का मानना है कि क्षेत्र के दबे कुचले, शोषितों और दिव्यांग जनों को हर संभव मदद पहुंचाना ही उनकी सेवा का एक बड़ा हिस्सा है

रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.