शाहगंज ट्रिपल मर्डर का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

प्रयागराज : प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ीकला मोहल्ले में दो महिलाओं और एक पुरुष की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गुरुवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भगवतपुर रेलवे अंडरपास के पास गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी भी मूक-बधिर है, इसलिए उसकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में हत्या के साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक वैभव सिंह, एयरपोर्ट थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश उपाध्याय तथा एसओजी नगर प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज सिंह अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल रहे।

रिपोर्टर : जाबिर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.