श्रावण के दूसरे सोमवार के दिन प्राचीन मंदिर सोमेश्वर नाथ धाम पहुँचे कॉउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव

प्रयागराज : अरैल नैनी श्रावण मास के पावन महीने के दूसरे सोमवार को पत्रकार विकास कॉउंसिल एवं सी न्यूज़ भारत के स्टेट हेड डी.के मिश्र ने प्राचीन मंदिर सोमेश्वर महादेव पहुँचकर पूजा अर्चना किया और भक्तों की मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना किया साथ मे सोमेश्वर मंदिर के पुजारी शैल पूरी एवं सत्यम पूरी.गजानन पूरी.कार्तिकेय पूरी उपस्थित रहे।

मंदिर में 3 बजे भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली
आपको बताते चले कि मंदिर प्रांगण में महर्षि आश्रम के विद्वान आचार्य अशोक कुमार त्रिपाठी के सानिध्य में कॉउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव का विधिवत पूजन जाप संपन्न हुआ उसके उपरांत अधिवक्ता सुनील कुशवाहा के भव्य भंडारे का उद्घाटन भी किया और साथ मे प्रसाद भी ग्रहण किया भंडारे में कॉउंसिल के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह.मंडल प्रभारी आशीष मिश्र. बुंदेलखंड प्रभारी अरुणेश त्रिपाठी.अनुपम पांडेय उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : डीके मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.