सिरसा नगर पंचायत में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
प्रयागराज : केंद्र सरकार के "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत बुधवार को दोपहर 2 बजे को मेजा क्षेत्र की सिरसा नगर पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष लखन केशरी, भाजपा नेत्री श्रीमती बीना मिश्रा, सभासद राना सेठ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सभासद और स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।
यात्रा के दौरान "तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा हमारी पहचान है, तिरंगा हमारा अभिमान है, तिरंगा ही हमारी जान है" और "हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा" के देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव को व्यक्त करें। कार्यक्रम में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक टीम भी मौजूद रही।
रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा
No Previous Comments found.