सिरसा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा "हर घर तिरंगा" अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

मेजा,प्रयागराज : "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत सोमवार को सिरसा मंडल अध्यक्ष राना सेठ के नेतृत्व में सिरसा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्रा में इंद्रदेव शुक्ला, राजू भैया, सुशील कुमार मिश्रा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। 

सभी ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा" के नारों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। नेताओं ने लोगों से अपील की कि 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दें।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी शान, पहचान और अभिमान है। इसे घर-घर पहुंचाना हमारा संकल्प है।

रिपोर्टर : बुद्धसेन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.