‘हर घर तिरंगा अभियान’ में शामिल हुई मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंद
प्रयागराज : ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत शहर दक्षिणी विधानसभा के नैनी मंडल द्वारा आयोजित 'तिरंगा यात्रा' के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंद जी ने कार्यक्रम को संबोधित कर युवाओं के साथ यात्रा में सम्मिलित हुई ।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ आज राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का जनआंदोलन बन चुका है। आप सभी से आह्वान है कि इस गौरवपूर्ण अभियान से जुड़ें, अपने घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव के इस महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनें।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि. मंडल अध्यक्ष रजत दुबे , विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रणजीत सिंह ज्ञानेश्वर शुक्ला रेही पटरी महानगर संयोजक घनश्याम जायसवाल ,पार्षदगण राजेश जायसवाल दिलीप केसरवानी रणविजय सिंह पूर्व कार्यालय प्रभारी राजन शुक्ला पूर्व पार्षद नीलम यादव महामंत्री ओम प्रकाश मिश्र दिनेश सिंह पटेल श्याम मिश्र महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता श्रीवास्तव प्रीति सोनकर उर्मिला यादव एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस तिरंगा यात्रा में पत्रकार विकास काउंसिल भारत के मंडल अध्यक्ष लोकेश तिवारी ने अपनी सहभागिता निभाई.
रिपोर्टर : बबिता शर्मा
No Previous Comments found.