मांडा में समाजवादी पार्टी का पीडीए सम्मेलन आयोजित, सामाजिक न्याय और एकजुटता पर जोर

 प्रयागराज - मांडा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की एकजुटता तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से उठाना रहा।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. नवल किशोर शाक्य रहे। कार्यक्रम के संयोजक बबलू कुशवाहा ने सम्मेलन में पहुंचे अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और पीडीए वर्ग की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में पप्पू यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, सहित कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। वक्ताओं ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
सम्मेलन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में राम जी सोलर इंजिनियर, अरुण सिंह सीईओ,भागवेन्द सिंह, दिलदार अली,विजय शंकर , विनोद सिंह, संजय कुशवाहा व बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

 

रिपोर्टर - बुद्धसेन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.