बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की की रिहर्सल

 प्रयागराज - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल, गोसौरा* में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। 

विद्यालय में मंगलवार को बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल कराई गई। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अपनी संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राएं तिरंगे की वेशभूषा में देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति देते नजर आए।

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण के साथ प्रभात फेरी, भाषण, कविता पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करना है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि इस बार कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी है, जिसमें अभिभावक और गणमान्य लोग भी आमंत्रित रहेंगे।

रिपोर्टर- बुद्धसेन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.