नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं इंस्टीट्यूट में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
प्रयागराज : प्रयागराज के नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के साथ भव्य देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें हॉस्पिटल के चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, कॉलेज की प्रिंसिपल, शिक्षक-शिक्षिकाओं, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विद्यार्थियों सहित मरीजों के परिजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में लगभग 400 लोगों की सहभागिता रही।
समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। हाथों में तिरंगा लिए चिकित्सकों, स्टाफ और विद्यार्थियों ने एक स्वर में वंदे मातरम् गाकर मातृभूमि के प्रति सम्मान व्यक्त किया। तिरंगों की लहर और वंदे मातरम् के स्वर से पूरा हॉस्पिटल एवं कॉलेज परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
इसके पश्चात नारायण स्वरूप हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजीव सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिया सिंह तथा इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल सीमा कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया। इसके बाद ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
देश की प्रगति के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा में योगदान हमारा संकल्प — डॉ. राजीव सिंह
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी।
रिपोर्टर : जाबिर अली
No Previous Comments found.