सोमेश्वर महादेव के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रयागराज : श्रावण मास के तीसरे सोमवार नागपंचमी को अरैल, नैनी स्थित प्राचीन एवं पौराणिक सोमेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर तीन बजे से ही मंदिर में भगवान शिव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव एवं सी न्यूज भारत के स्टेट हेड डी.के. मिश्र एवं पत्रकार विकास कॉउंसिल के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह ने सोमेश्वर महादेव धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का पूजन एवं जलाभिषेक कर देश-प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि तथा श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।मंदिर परिसर में महर्षि आश्रम के विद्वान आचार्य सत्यम मिश्र के सानिध्य में डी.के. मिश्र एवं संदीप सिंह का विधिवत पूजन एवं जाप संपन्न कराया गया। इस दौरान सोमेश्वर मंदिर के पुजारी शैल पुरी, सत्यम पुरी, गजानन पुरी एवं कार्तिकेय पुरी मौजूद रहे।

पूजन-अर्चन के उपरांत डी.के. मिश्र ने समाजसेवी निखिल पांडेय एवं धर्मेंद्र कुमार के द्वारा आयोजित भव्य भंडारे का उद्घाटन किया और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पत्रकार विकास काउंसिल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : डीके मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.