सोमेश्वर महादेव के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब,श्रावण के चौथे सोमवार को डी.के. मिश्र ने किया पूजन
प्रयागराज - श्रावण मास के चौथे सोमवार को अरैल, नैनी स्थित प्राचीन एवं पौराणिक सोमेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिर में भगवान शिव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। पत्रकार विकास काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव एवं सी न्यूज भारत के स्टेट हेड डी.के. मिश्र एवं पत्रकार विकास कॉउंसिल के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह ने सोमेश्वर महादेव धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का पूजन एवं जलाभिषेक कर देश-प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि तथा श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।मंदिर परिसर में पुजारी सत्यम पूरी के सानिध्य में डी.के. मिश्र एवं संदीप सिंह का विधिवत पूजन एवं अभिषेक संपन्न कराया गया। इस दौरान सोमेश्वर मंदिर के पुजारी गजानन पुरी एवं कार्तिकेय पुरी.पत्रकार विकास काउंसिल के प्रदेश संयोजक नवीन पांडेय.मंडल प्रभारी.के साथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - डी.के.मिश्र
No Previous Comments found.