विद्या भारती शिशु मंदिर केंद्र में कृष्ण मय हुआ माहौल धूमधाम से मनी जन्माष्टमी।
प्रयागराज : विद्या भारती शिशु मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों को तिलक लगाकर की गई तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्रा द्वारा कृष्ण की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और ऐसी लागी लगन जैसे सुमधुर भजन के साथ हुई। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में आए जिन्होंने सभी का मन मोह लिया छात्रों ने मुरली की धुन एवं माखन मिश्री लीला राधा कृष्ण पर आधारित रासलीला पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरिता देवी महरा रही जिन्हें श्रीफल एवं अंक वस्त्र प्रदान का स्वागत किया गया विशिष्ट अतिथि के तौर पर नीलम यादव रही कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार संघ के अध्यक्ष बबीता शर्माने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मनु द्विवेदी ने किया इस कार्यक्रम की मुख्य सहयोगी रत्ना कुशवाहा रही कार्यक्रम आभार ज्ञापन बृजेश आचार्य ने किया कल्याण मंत्र बबीता आचार्या ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक एवं शिक्षिका गण का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्टर : बबिता शर्मा
No Previous Comments found.