बी . एल . एकेडमी अरैल में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
प्रयागराज : बी. एल. एकेडमी ,डे बोर्डिंग स्कूल ,अरैल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुँचे। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं एवं उनकी शिक्षाओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सत्य, कर्तव्य और प्रेम की प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार त्रिपाठी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं मिष्टी, रमा, संध्या, प्रतिमा, दरक्षां, शताक्षी ,अलका, अनीता, छाया, श्रेया, रंजना अनमता एवं अन्य शिक्षिकाओं का भी विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्टर : बबिता शर्मा
No Previous Comments found.