ऊंचडीह बाजार में पुलिस का सख्त एक्शन, सोनार का तारा के पास चला सघन चेकिंग अभियान
मेजा,प्रयागराज : मेजा थाना पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। थाना क्षेत्र के ऊंचडीह बाजार में सोनार का तारा के पास शुक्रवार शाम 7 बजे पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
अचानक हुई चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान पुलिस ने तीन सवारी, बिना हेलमेट और यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उनका चालान काटा।
पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी कि यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस चेकिंग अभियान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश गिरी, उपनिरीक्षक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल सर्वजीत चौहान और कांस्टेबल भीष्म शुक्ला मौजूद रहे।
रिपोर्टर : बुद्धसेन
No Previous Comments found.