मेजा के औता की मोहरिहा बस्ती में संपर्क मार्ग बना दलदल, हल्की बारिश में ही कीचड़ से भर जाता है रास्ता

मेजा,प्रयागराज : मेजा क्षेत्र स्थित औता की मोहरिहा बस्ती का संपर्क मार्ग पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो गया है। हल्की बारिश में ही रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे ग्रामीणों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते समय स्कूली बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

समाजसेवी ने बढ़ाया मदद का हाथ

गांव के ही समाजसेवी अम्बुज राय ने ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने निजी खर्चे से कई ट्राली इट के टुकड़े गिरवाकर कीचड़ भरे चकरोड पर फैलवाया है।

अम्बुज राय ने बताया कि अभी और ईंट के टुकड़े डलवाएंगे और उसके ऊपर राबिस भी डलवाएंगे, जिससे पैदल राहगीर और स्कूली बच्चे आसानी से आ-जा सकें।

ग्रामीणों ने अम्बुज राय के इस नेक कार्य की सराहना की है, साथ ही प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस संपर्क मार्ग को पक्का कराया जाए।

रिपोर्टर : बुद्धसेन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.