बी. एल. एकेडमी में उत्साहपूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस

प्रयागराज - बी. एल. एकेडमी में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय के वरिष्ठ भौतिक विज्ञान शिक्षक राघवेंद्र सर,अमित सर एवं विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार सर द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में गीत,नृत्य,भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। इस विशेष अवसर पर केक कटिंग की गई तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए कई मनोरंजक खेल एवं गतिविधियाँ आयोजित की गईं। शिक्षकों ने भी पूरे उत्साह के साथ इनमें भाग लिया,जिससे कार्यक्रम में उल्लास और आपसी सौहार्द का वातावरण बना रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यालय की प्रगति में सभी शिक्षकों के समर्पण और योगदान की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के श्वेता, मनु, अनीता, अलका,सौम्या,अनमता,छाया,प्रतिमा,संध्या,स्वाति,पूर्णिमा,फौजिया,अलसिफा,रमा,मिष्टी,शताक्षी, नमिता, आयुषी, राखी, वैष्णवी, वैभवी,तृप्ति, दरख्शां, प्रीति, रूपांजलि, सदफ, यशस्वी एवं हलीमा ,यशार्थ सर, मयंक सर, आकाश सर, पुष्पेंद्र सर, अभिनव सर, जितेंद्र सर एवं नदीम सर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। 
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और आभार व्यक्त किया। केक कटिंग, मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच शिक्षक दिवस का यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।                 

रिपोर्टर - बबीता शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.