वार्ड 47 की पार्षद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक गण को किया सम्मानित।

प्रयागराज - 5 सितंबर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर अरैल स्कूल  की। सभी शिक्षिकाओं को एवं प्रधानाचार्य को राधा कृष्ण की मूर्ति देकर उनके अतुल्यनिय एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं उनके समर्पण के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत  राधा कृष्णन  की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं दीप्रज्वलित कर उनकी वंदना की गई। शिक्षक दिवस के अवसर पर सरिता महरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले 30 सालों से हमारे वार्ड के सभी शिक्षक गण अपना विशेष योगदान विद्यालय को देते रहे हैं और बच्चों के प्रति पूर्ण समर्पित भाव से उनके भविष्य को उज्जवल बनाते रहे स्कूल के प्रधानाचार्य पूर्णिमा चौबे ने विद्यालय को एवं विद्यालय के बच्चों को अपना परिवार बताया कहां की शिक्षक होना मेरे लिए बड़े ही गर्व की बात है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग बबीता शर्मा भी मौजूद रही। बच्चों के द्वारा विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए राधा कृष्ण की झांकी एवं उनके बाल लीला का प्रदर्शन बच्चों ने गीतों एवं नृत्य के माध्यम से दिया कुछ बच्चों ने शिक्षक की भूमिका निभाकर समाज को एक सुंदर संदेश दिया। शिक्षक वह दिया है जो खुद जलकर बच्चों के भविष्य को रोशन करता है एवं माता-पिता के बाद बच्चों की भविष्य की सुंदर कल्पना करता है एक शिक्षक ही है जो यह चाहता है कि मेरा विद्यार्थी मुझे  से ऊंचे पद पर आसीन हो। और उनका नाम रोशन करें। कुछ ऐसे ही नाटिका बच्चों ने मंच पर प्रदर्शित कर शिक्षकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम का समापन बबीता श्रीवास्तव विनीता सिंह ने किया।                           

रिपोर्टर - बबीता शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.