दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

प्रयागराज - दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा मैनेजर डॉ. स्वतंत्र मिश्रा मैम एवं वाइस प्रिंसिपल श्री सृजन मिश्रा का माला व तिलक से स्वागत कर तथा शिक्षकों पर पुष्पवर्षा करके की गई। इसके बाद मैनेजर डॉ. स्वतंत्रा मिश्रा मैम एवं वाइस प्रिंसिपल श्री सृजन मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रिशिका मोदनवाल ने किया। विद्यार्थियों ने स्किट एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। स्किट के जरिए विद्यार्थियों ने शिक्षक के महत्व और उनके जीवन में योगदान का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. स्वतंत्र मिश्रा मैम की प्रेरणादायी उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, अनुशासन एवं जीवन में शिक्षकों की भूमिका के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उनकी उपस्थिति और उत्साहवर्धन से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. स्वतंत्र  मिश्रा मैम द्वारा शिक्षकों को उपहार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह ने शिक्षकों के प्रति विद्यार्थियों के सम्मान, कृतज्ञता और प्रेम को सुंदर रूप से अभिव्यक्त किया।

रिपोर्टर - बुधसेन वर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.