रामनगर सीएचसी की पैथोलॉजी लैब में चोरी, लाखों की मशीनरी पर हाथ साफ

प्रयागराज : उरुवा ब्लाक के अंतर्गत रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोरों ने पैथोलॉजी लैब को निशाना बनाते हुए मशीनी उपकरणों की चोरी कर ली।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी ने बताया कि लैब में रखी लाखों रुपए कीमत की मशीनरी चोरी की गई है। सुबह जब स्टाफ अस्पताल पहुंचा तो लैब का ताला टूटा मिला और उपकरण गायब थे।

घटना की सूचना मिलते ही मेजा थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस द्वारा अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.