देवों के द्वार पर जाकर, बस शीश झुकाना काफी नहीं, परिसर को स्वच्छ बनाना भी , एक सच्ची पूजा से कम नहीं।

प्रयागराज :  कार्यक्रम अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह के नेतृत्व में दिनांक -13.09.2026 को सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज द्वारा पुराणों में वर्णित प्राचीन शूलटंकेसवर मंदिर अरैल में 180वां स्वच्छता अभियान चलाया गया।

संस्था के पदाधिकारी धीरज यादव  द्वारा बताया गया कि संस्था के समस्त स्वयंसेवियों द्वारा मंदिर के कोने-कोने से गंदगी को ढूंढ-ढूंढ कर साफ सुथरा किया जाता है, लेकिन सवाल उठता है कि हम ही अकेले कब तक स्वच्छता की आवाज उठाते रहेंगे, क्या आम जनमानस का मूल कर्तव्य नहीं है, कि सभी लोग पूजा पाठ के साथ-साथ स्वच्छता पर भी ध्यान दें। जीवन में आस्था के पवित्र स्थानों से शांति तभी प्राप्त हो सकती है, जब तक ऐसे पवित्र स्थल साफ एवं स्वच्छ नहीं रहेंगे, इसलिए आईए हम सब मिलकर स्वच्छता की आवाज़ उठाएं एवं लोगों को जागरूक करें।

कार्यक्रम में सर्वश्री कुंवर जी तिवारी, मनीष पांडेय,सुनील मिश्रा, सहदेव चौरसिया,सुनील कुशवाहा, ऋषि दीक्षित, विकास मिश्रा,संदीप केसरवानी,डॉ एस.बी. यादव, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव,नीरज पांडेय,शशिकांत पांडेय, विनोद गुरानी, निर्मल कुशवाहा, तुलसी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : डीके मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.