उत्कृष्ट कार्यो के लिए किया गया डॉ आनन्द पाण्डेय को सम्मानित

प्रयागराज - फिजियोथैरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शहर में विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के उपलक्ष में होटल पार्क व्यू में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज के मेयर गणेश चंद्र केसरवानी उपस्थित थे, इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर को उनके द्वारा फिजियोथेरेपी के फील्ड में किए गए 2025 2026 उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया जिसमें नैनी शिवम अक्षयावट् मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ आनंद पांडे को बेस्ट थैरेपुटिक अवार्ड दिया गया, डॉ आनंद पांडे को मिले सम्मान की वजह से हॉस्पिटल परिवार में उल्लास का वातावरण है अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर नम्रता राय ने बताया कि डॉक्टर आनंद पांडे 2014 से अस्पताल के साथ जुड़े हैं एवं फिजियोथेरेपी के फील्ड में अनेक मरीजों को लाभ पहुंच चुके हैं अस्पताल में ऑर्थोपेडिक डिपार्मेंट के साथ-साथ गायनेकोलॉजी न्यूरोलॉजी जनरल फिजिशियन एवं डेंटिस्ट की भी सुविधा उपलब्ध है एक्स-राय एवं अल्ट्रासाउंड की सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध है रक्त जांच के लिए भी मरीज को बाहर नहीं भेजा जाता है हॉस्पिटल के सभी सदस्यों ने डॉक्टर आनंद पांडे के उज्जवल भविष्य की कामना की, डॉ आनंद पांडे नैनी शिवनगर के निवासी है।

रिपोर्टर - डी के मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.